[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकरी में अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार:’ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत 3 गिरफ्तार, JCB और ट्रॉली जप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीगराजस्थानराज्य

सीकरी में अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार:’ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत 3 गिरफ्तार, JCB और ट्रॉली जप्त

सीकरी में अवैध खनन पर पुलिस का प्रहार:'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत 3 गिरफ्तार, JCB और ट्रॉली जप्त

डीग : डीग जिले के सीकरी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत सीकरी थाना पुलिस ने पीरुका के पहाड़ों में छापेमारी कर तीन लोगों को अवैध खनन करते हुए गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी (SHO) मुकेश चैची ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीरुका के पहाड़ों में अवैध रूप से पत्थर का खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर एएसआई हंसराम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की।
पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की।

पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची, तो वहां जेसीबी मशीन से पहाड़ों को खोदकर पत्थरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीरूका (गोपालगढ़) निवासी वसीम पुत्र कमरू, माजिद पुत्र ईसरी और तालीम पुत्र ईसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत आने वाले दिनों में भी अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संपदा का दोहन रोका जा सके।

Related Articles