[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था:नगर पालिका ने शहर में पानी की खेलें रखवाईं, शहर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई के भी निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था:नगर पालिका ने शहर में पानी की खेलें रखवाईं, शहर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई के भी निर्देश

नीमकाथाना में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था:नगर पालिका ने शहर में पानी की खेलें रखवाईं, शहर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई के भी निर्देश

नीमकाथाना : नीमकाथाना में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पशु-पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था कर रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी गई पानी की खेलों में नियमित रूप से पानी भरवाया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े।

पालिका ईओ रणजीत सिंह ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में यह छोटा प्रयास जीव-जंतुओं के लिए राहत बन सकता है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी सख्त नजर आ रहा है। ईओ रणजीत सिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्लाॅट की सफाई ना करवाने पर जुर्माना

वहीं शहर में खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पालिका प्रशासन ने साफ किया है कि जिन प्लॉट में कचरा डाला जा रहा है, उनके मालिक सफाई करवाकर बाउंड्री लगवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर पालिका स्वयं सफाई करवाकर 10 गुना जुर्माना वसूलेगी। जुर्माना जमा नहीं करने पर संबंधित प्लॉट को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles