[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के अरड़ावता में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, कामों को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के अरड़ावता में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, कामों को किया याद

चिड़ावा के अरड़ावता में पूर्व सरपंच की पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, कामों को किया याद

चिड़ावा : चिड़ावा के पास अरड़ावता के पूर्व सरपंच सुनील कुमार की 5वीं पुण्यतिथि पर झांझोत स्टैंड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच सुनील को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके द्वारा ग्राम विकास के लिए किए गए कार्यों और योगदान को याद किया गया।

पूर्व सरपंच के कामों को किया याद

वक्ताओं ने सुनील कुमार को गांव का लोकप्रिय सरपंच बताया। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल में ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरपंच सुमन सुनील कुमार, नरेश बराला, सुमित बराला, रणवीर बुडानिया, राजेंद्र बराला, युवा नेता सुरेश भूकर, अरविन्द ओला, राजेंद्र लोधीपुरा, रामसिंह बराला, मोहरसिंह, नरेश डिलोन, संदीप बराला, कुलदीप पचार, राकेश डीलर, विनोद सोमरा, राजकुमार लामोरिया, जगराम, अमर सिंह ओला, अयूब खान और विक्की ठाकुर सहित कई ग्रामवासी व युवा शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन विकास पायल ने किया।

Related Articles