पिलोद में पेयजल संकट पर ग्रामीण भड़के:पाइपलाइन फटने से कुमारन मोहल्ले में कई दिनों से नहीं आया पानी, बोले- आंदोलन करेंगे
पिलोद में पेयजल संकट पर ग्रामीण भड़के:पाइपलाइन फटने से कुमारन मोहल्ले में कई दिनों से नहीं आया पानी, बोले- आंदोलन करेंगे
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र की पिलोद ग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुमारन के मोहल्ले में पाइपलाइन फटने से पिछले कई दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं की गई।
समस्या के समाधान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने गांव के आईटी सेंटर को जाम कर दिया। उन्होंने पंचायत प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर विधायक श्रवण कुमार के पास पहुंचे और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विधायक श्रवण कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ने अपने कोटे से गोशाला में बोरिंग करवाया था, जो चालू हो गया है। हालांकि, सप्लाई जोड़ने के लिए आवश्यक पाइपलाइन का कार्य पंचायत स्तर पर अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के पास लगभग 11 लाख रुपए उपलब्ध होने के बावजूद यह कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2143869


