टोडी वाले बालाजी मेले में दिलवाले को 23 रन से हराकर दलेलपुरा रही विजेता
टोडी वाले बालाजी मेले में दिलवाले को 23 रन से हराकर दलेलपुरा रही विजेता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : भरत सिंह कटारिया
ककराना : निकटवर्ती दीपपुरा,ककराना,नेवरी गांवो की सीमा पर स्थित टोड़ी वाले बालाजी मंदिर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मेले के दिन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता दिनेश ओलखा रहे। अध्यक्षता मंदिर पुजारी निक्कू दास महाराज ने की। कांग्रेस नेता श्यामलाल कटारिया उदयपुरवाटी विशिष्ट अतिथि थे। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच दिलवाले ककराना व दलेलपुरा की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें दलेलपुरा 23 रन से विजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ीयों ने मंदिर में दर्शन किए।विजेता टीम में मैन ऑफ द सीरीज आर्यन रहे। इस मौके पर अतिथियों ने विजेता टीम दलेलपुरा को 7100 रुपए नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम दिलवाले ककराना को 5100 रुपए नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक कर्ताओं ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का आभार, बधाई शुभकामनाएं दी। उसके बाद सभी क्रिकेट प्रेमी मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर रघुवीर सैनी, अमन सैनी, जोरावर सिंह, अमित सेन, कृष्णा गुर्जर, भरत सिंह, निलेश कटारिया, विक्रम सैनी, अजय कटारिया, मालाराम, सुबोध कुमार, गंगा सहाय सैनी आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143760


