सांसद राहुल कस्वां ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण:ग्रामीणों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए जताया आभार
सांसद राहुल कस्वां ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण:ग्रामीणों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए जताया आभार
चूरू : चूरू लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल कस्वां ने शेरड़ा गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सांसद कस्वां का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
ग्रामवासियों ने सांसद राहुल कस्वां का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह गोस्वामी, सरपंच व प्रशासक प्रतिनिधि सुनीत वर्मा, मोतीराम दादरवाल, रामवीर बांगड़वा, भीम पचार, राजेश सहारण, झावरलाल मॉयल, बनवारी पचार, राजेश ढांडा, गुलाब सहारण, इंदर बेरवाल सहित कई वरिष्ठजन और ग्रामवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143841


