ग्लोबल एग्रीटेक मीट रथ कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं:सतीश पूनिया ने की सुजानगढ़-सांडवा रोड को MDR योजना में शामिल कर बनवाने की घोषणा
ग्लोबल एग्रीटेक मीट रथ कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं:सतीश पूनिया ने की सुजानगढ़-सांडवा रोड को MDR योजना में शामिल कर बनवाने की घोषणा
सांडवा : ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट रथ’ कार्यक्रम गुरुवार शाम लुहारा ग्राम में किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद सोनी ने पूनिया को सुजानगढ़ से सांडवा सड़क की दुर्दशा, पानी की कमी और सांडवा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी जैसी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
इन समस्याओं पर सतीश पूनिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जलदाय मंत्री से फोन पर बात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी इस संबंध में पाबंद किया। इसके साथ ही उन्होंने सुजानगढ़-सांडवा सड़क को एमडीआर योजना में शामिल कर बनवाने की घोषणा की।
सांडवा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या के लिए पूनिया ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व खनिज मंत्री खेमाराम मेघवाल, बीदासर के निवर्तमान संतोष मेघवाल, सुजानगढ़ की निवर्तमान प्रधान मनभरी, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, महिला मोर्चा मंत्री जयश्री दाधीच, पवन महेश्वरी, सांडवा मंडल अध्यक्ष सहीनाथ, विनय मटोलिया, श्री निवास लिंबा, बुद्धिप्रकाश सोनी, लुहारा प्रशासक नरेंद्र बेनीवाल, मनोज पारीक, हनुमान बेनीवाल, बजरंग सिंह और धन्नानाथ सिद्ध सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2143970


