[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार:बुहाना पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, ATM फ्रॉड-आर्म्स एक्ट में वांछित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार:बुहाना पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, ATM फ्रॉड-आर्म्स एक्ट में वांछित

7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार:बुहाना पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, ATM फ्रॉड-आर्म्स एक्ट में वांछित

बुहाना : बुहाना पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह एटीएम बदलकर ठगी करने तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित था।

थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ आमेप्रकाश, जाति सांसी, निवासी बोलापाना सिसाय थाना हांसी सदर, हाल निवासी दयाल सिंह कॉलोनी हांसी, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी और वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के माध्यम से उस तक पहुंच बनाई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया के साथ एचसी संजय कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह और कांस्टेबल सोमवीर शामिल रहे।

Related Articles