खेतड़ी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:बंद मकानों से चोरी का सामान बरामद, स्पेशल टीम ने किया खुलासा
खेतड़ी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:बंद मकानों से चोरी का सामान बरामद, स्पेशल टीम ने किया खुलासा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच खेतड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। कार्रवाई गुरुवार को की गई।
मामले का खुलासा 30 अप्रैल को उस समय हुआ, जब करोल बाजार निवासी संजय कुमार शर्मा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने बंद मकानों को देखने पहुंचे तो मकानों के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो घर से एलईडी टीवी, चांदी के सिक्के, कूलर किट मोटर, नए-पुराने बर्तन, चांदी की पायजेब और नकदी सहित कई सामान गायब थे।
बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसपी ने बनाई विशेष टीम
कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी मोहनलाल को सौंपा गया। जांच टीम में खेतड़ी थाने में पहले तैनात रह चुके कांस्टेबल राजवीर सिंह और हेड कांस्टेबल चौखाराम को भी शामिल किया गया।
तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर गहन जांच की। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम खान पुत्र गुल्लू नारिया निवासी वार्ड नंबर 08, खेतड़ी और राहुल उर्फ डंका उर्फ बाबू पुत्र राजेश वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 4, तालाब का मोहल्ला, खेतड़ी के रूप में हुई है।
पूछताछ में कबूला चोरी का अपराध
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एलईडी टीवी, कूलर मोटर और बर्तनों का सेट बरामद किया है।
पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई कैलाश कुमार, हेड कांस्टेबल पवन, चौखाराम, राजवीर सिंह और अनिल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। चोरी की वारदात का खुलासा करने में हेड कांस्टेबल चौखाराम और कांस्टेबल राजवीर सिंह की विशेष भूमिका बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142732


