निर्जला एकादशी पर झुंझुनूं में गन्ने के रस का विशाल वितरण आज
गांधी चौक पर हजारों राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला टेंट किराया व्यवसाय वेलफेयर समिति की ओर से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को गांधी चौक पर विशाल गन्ना रस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समिति के सचिव रतनलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेंद्र फौजी करेंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह सेवा कार्य दोपहर तक जारी रहेगा। इस दौरान बाजार आने वाले ग्राहकों, दिहाड़ी मजदूरों, ऑटो-रिक्शा चालकों, यात्रियों तथा अन्य राहगीरों को निःशुल्क शीतल गन्ने का रस पिलाया जाएगा। साथ ही ठंडे पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार जिले में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गन्ने का रस वितरण लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करेगा।
समिति अध्यक्ष राजेंद्र फौजी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने शहरवासियों से भी इस सेवा कार्य में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की।
समिति का कहना है कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा और शीतल पेय पदार्थों का वितरण भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। भीषण गर्मी के बीच टेंट व्यवसायियों की यह पहल सामाजिक सेवा और जनकल्याण का सराहनीय उदाहरण है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225350


