[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना की गोशाला में पशु शिविर:पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण के बारे में बताया, गौसेवा पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना की गोशाला में पशु शिविर:पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण के बारे में बताया, गौसेवा पर दिया जोर

पलसाना की गोशाला में पशु शिविर:पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण के बारे में बताया, गौसेवा पर दिया जोर

रानौली : पशुपालन और डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस पर गुरुवार को पलसाना की जनता गोशाला में निशुल्क पशु चिकित्सा और बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग और भाजपा पदाधिकारियों के संयुक्त देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

इस अवसर पर गोशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। शिविर में पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच, उपचार और बांझपन निवारण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण और नियमित देखभाल के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान दांतारामगढ़ भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों और गौसंवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता गोशाला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने गौसेवा को समाज का एक महत्वपूर्ण दायित्व बताया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदलाल बिजारणिया, बधाला की ढाणी सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार जांगिड़ और राजपाल सिंह बिजारणिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में पशुपालन विभाग सीकर के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र कृष्ण काला, गोपालन विभाग के डॉ. दिनेश सिंह नेहरा, पलसाना के बीवीएचओ डॉ. तेजपाल और पशुधन प्रसार अधिकारी बलराम सहित विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles