[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसोई घर से स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल : किरण राज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

रसोई घर से स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल : किरण राज

महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष फोकस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : सामाजिक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण राज द्वारा संचालित मिशन “स्वस्थ समृद्ध परिवार” के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अनोखी पहल की जा रही है। मिशन का मूल उद्देश्य महिलाओं को घरेलू एवं प्राकृतिक उपायों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

किरण राज ने बताया कि मिशन इस विचार पर कार्य कर रहा है कि “आपकी अपनी रसोई ही ब्रह्मांड की पहली चिकित्सालय है”, जहां से सरल, सुरक्षित और स्वदेशी उपचारों के माध्यम से अनेक सामान्य बीमारियों का समाधान संभव है। संस्था महिलाओं को यह समझाने का प्रयास कर रही है कि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए तुरंत अस्पताल जाने के बजाय घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाकर घर पर ही राहत पाई जा सकती है। इससे समय और धन की बचत होने के साथ शरीर पर दवाओं के अनावश्यक दुष्प्रभाव से भी बचाव होता है।

उन्होंने बताया कि सामान्य बुखार की स्थिति में मेथी दाना पानी में उबालकर दिन में दो से तीन बार पीने से लाभ मिलता है। वहीं गले में खराश या दर्द होने पर हल्दी मिला गुनगुना पानी उपयोगी घरेलू उपाय माना जाता है। ऐसे पारंपरिक नुस्खे आज भी प्रभावी और उपयोगी साबित हो रहे हैं।

मिशन “स्वस्थ समृद्ध परिवार” विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर कार्य कर रहा है। महिलाओं को सुरक्षित, प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्था के अनुसार रसायन-मुक्त विकल्प अपनाने से महिलाओं में ल्यूकोरिया, पीसीओडी, अनियमित मासिक धर्म, पेट दर्द, कमर दर्द एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं की रोकथाम और सुधार में सहायता मिल सकती है।

संस्था महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रही है। किरण राज का कहना है कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला होती है। जब घर की माँ, बहन, बहू और बेटी स्वस्थ रहती हैं, तभी परिवार में खुशहाली और समृद्धि आती है।

Related Articles