ग्राम रायपुरिया के विद्यालय में साइकिलें व स्टेशनरी सामग्री वितरित
ग्राम रायपुरिया के विद्यालय में साइकिलें व स्टेशनरी सामग्री वितरित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रा.उ.मा.वि. रायपुरिया (चूरू) राज्य सरकार द्वारा गत सत्र में कक्षा 9 में अध्ययनरत 19 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित एवं एम्पावर एजुकेशन फाउंडेशन गुड़गांव और कोलकाता के प्रमुख आशीष गोटेवाला की तरफ से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को 63 स्कूल बैग, 63 पेंसिल पैकेट, 350 पेन, 322 नोटबुक वितरित की गई, जिसमें प्रेरक गर्ल्स बागला स्कूल के प्रधानाचार्य मुकुल भाटी थे। फाउंडेशन की तरफ से प्रति वर्ष स्टेशनरी सामग्री वितरण की घोषणा की गई।
इस अवसर पर पीईईओ/प्रधानाचार्य संतोष पारीक, अतिथि ग्राम पंचायत रायपुरिया के सरपंच बिहारी लाल बरोड़, समाजसेवी व बी.जे.पी. के वरिष्ठ नेता किशोर सिंह, वार्ड पंच कुम्भाराम सैनी, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य सुमेर सिंह व मातूराम शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष प्रभुदयाल शास्त्री स्टाफ सदस्य: सुरेन्द्र सिंह, रविंद्र कुमार, गोविंद प्रसाद, ख़मानाराम, ओमप्रकाश भाकर,गगन कंवर, प्रकाश राजू कुश्ती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2142482


