प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 9 व 10 मई को, परीक्षा कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 9 व 10 मई को, परीक्षा कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 एवं 10 मई को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा से जुड़े उप समन्वयक एवं केंद्राधीक्षकों का प्रथम सत्र तथा अतिरिक्त केंद्राधीक्षक एवं ऑब्जर्वरों का द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर व परीक्षा समन्वयक अर्पिता सोनी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक प्रमेन्द्र शर्मा (सहायक निदेशक) एवं जगदीश खेड़ीवाल (प्राचार्य) ने परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
24 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पारी में 6504 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
ड्रेस कोड और प्रवेश के निर्देश
बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व निर्धारित ड्रेस कोड में ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, नवीनतम रंगीन फोटो एवं नीला पारदर्शी पेन साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थी केवल लाख या कांच की पतली चूड़ियां पहनकर प्रवेश कर सकेंगी।
ओएमआर शीट में विकल्प भरना अनिवार्य
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी ओएमआर शीट में किसी प्रश्न को खाली नहीं छोड़ सकेंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना हो तो पांचवें विकल्प का चयन करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले हैंड हेल्ड मशीन से गहन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्राधीक्षक को केवल की-पैड मोबाइल रखने की अनुमति होगी। परीक्षा ड्यूटी से जुड़े कार्मिकों, विजिटिंग अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को भी मोबाइल साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा।
डिजिटल लॉक कोड से खुलेंगे प्रश्नपत्र
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व दो परीक्षार्थियों की उपस्थिति में केंद्राधीक्षक के की-पैड मोबाइल पर प्राप्त डिजिटल लॉक कोड के माध्यम से प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
प्रशिक्षण सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय किशनलाल गहलोनियां ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से दीपक सिंह राधव, रमीज राजा एवं विनोद मीणा ने कंट्रोल रूम संचालन एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर जानकारी साझा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142474


