[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी सीएचसी में फायर सेफ्टी को लेकर मॉकड्रिल आग लगने पर बजा सायरन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी सीएचसी में फायर सेफ्टी को लेकर मॉकड्रिल आग लगने पर बजा सायरन

गुढ़ागौड़जी सीएचसी में फायर सेफ्टी को लेकर मॉकड्रिल आग लगने पर बजा सायरन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को फायर सेफ्टी को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी गई।

मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर आपात स्थिति का संकेत दिया गया तथा अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने ए और बी दोनों प्रकार की आग बुझाने की प्रक्रिया का डेमो देकर आग पर काबू पाने के तरीके समझाए। अस्पताल स्टाफ को सुरक्षा उपायों और आपदा के समय सतर्कता बरतने के बारे में भी जानकारी दी गई। मॉकड्रिल में फायर सेफ्टी कर्मचारी संदीप कुमार के साथ अन्य कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया।

Related Articles