[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंदु शर्मा को अमेरिका में मास्टर ऑफ साइंस डिग्री मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंदु शर्मा को अमेरिका में मास्टर ऑफ साइंस डिग्री मिली

जॉर्जिया यूनिवर्सिटी अटलांटा ने आईटी में डिग्री प्रदान की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : निकटवर्ती आदर्श एवं राजस्व ग्राम शाहपुरा की इंदु शर्मा को अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी अटलांटा से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री मिली है। शाहपुरा शर्मा परिवार की इंदु ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदु शर्मा अशोक शर्मा और संतोष देवी शर्मा की सुपुत्री हैं। उन्होंने आईटी में यह उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इंदु को शुभकामनाएं दी हैं। उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। इंदु शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादाजी और दादीजी को दिया है।

Related Articles