आईपीएस बनने पर प्रीति जेवरिया का सम्मान, घोड़ी पर निकली शोभायात्रा
आईपीएस बनने पर प्रीति जेवरिया का सम्मान, घोड़ी पर निकली शोभायात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम रंवा के अंबेडकर पार्क में प्रीति जेवरिया के आईपीएस में चयन (ऑल इंडिया रैंक 521) के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा जेवरिया पूर्व सरपंच रंवा ने की। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, सीएमएचओ झुंझुनूं छोटेलाल गुर्जर, रवाँ सरपंच रोशनी देवी, बहादुरमल जेवरिया, कैलाश कल्याण वरिष्ठ अधिवक्ता, झुंझुनूं, विकास स्वामी भाजपा मंडल अध्यक्ष, चिड़ावा, रमेश शर्मा, वीरेंद्र मीणा एससी-एसटी अध्यक्ष, झुंझुनूं, हजारीलाल मीना, लक्ष्मी नारायण मेहरा, अनिल, महिपाल, अनीता गुर्जर आदि मौजूद थे। एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया ने स्वागत भाषण दिया। प्रीति जेवरिया को ग्रामीणों ने पचेरी बॉर्डर से घोड़ी पर बैठाकर बाबा साहब अंबेडकर पार्क तक शोभायात्रा के रूप में लाया गया। शिवकुमार जेवरिया एडवोकेट ने बताया कि प्रीति जेवरिया ग्राम पंचायत रंवा की पहली महिला आईपीएस बनी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
अपने संबोधन में प्रीति जेवरिया ने कहा कि ग्राम पंचायत रंवा, खेतड़ी व झुंझुनूं जिले का कोई भी व्यक्ति कभी भी उनके पास आएगा तो वे हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगी तथा सभी का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन हरीश पवार एवं हरीश हिंदुस्तानी ने किया। अंत में शिवकुमार जेवरिया एडवोकेट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर
पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर, मोहर सिंह, सुरजीत खटौती, कृष्ण पोसवाल, नरोत्तम जांगिड़, काशीराम यादव, रोशन अवाना, शक्ति सिंह, सुगन सिंह जेवरिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141290


