देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा ने बुधवार को बीडीके अस्पताल में संचालित रामाश्रय वार्ड, पेलिएटिव केयर क्लिनिक एवं डे-केयर क्लिनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सर्वा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखते हुए बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वार्ड और क्लिनिक में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक भी लिया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
इस दौरान पेलिएटिव केयर क्लिनिक के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील सैनी, आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, हेल्थ मैनेजर डॉ. नवीद अख्तर सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us