सादुलपुर में जैन व्यायामशाला से साइन बोर्ड चोरी:समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
सादुलपुर में जैन व्यायामशाला से साइन बोर्ड चोरी:समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा
सादुलपुर : सादुलपुर में श्री ओसवाल जैन व्यायामशाला से बीती रात अज्ञात लोगों ने लोहे के बड़े नाम पट्ट (साइन बोर्ड) चोरी कर लिए। इस घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। बुधवार को समाज के लोग व्यायामशाला परिसर में एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
यह व्यायामशाला नई श्याम मंदिर के सामने स्थित है और चारों ओर से पक्की चारदीवारी से घिरी हुई है। इसमें लोहे के तीन बड़े गेट लगे हैं, जिन पर समाज का ताला रहता है। यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित होती हैं। मंगलवार देर रात अज्ञात लोग व्यायामशाला में घुसे और गेट पर लगे लोहे के बड़े नाम पट्टों को काटकर अपने साथ ले गए।
समाज के लोगों का कहना है कि इन भारी बोर्डों को किसी कटर से काटा गया है, जिससे यह घटना सुनियोजित प्रतीत होती है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया और बुधवार सुबह थाने में परिवाद भी दिया गया। बुधवार को राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस दौरान तेरापंथ सभा राजगढ़ के अध्यक्ष नरेंद्र श्यामसुखा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र श्यामसुखा, मंत्री रामलाल छाजेड़ सहित हनुमान सुराणा, श्याम जैन, उम्मेद मालू, अशोक सरावगी और अन्य समाजजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141006


