[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में डॉक्टर्स के विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन:SK हाॅस्पिटल में धरना, OPD में इंटर्न व रेजीडेंट डॉक्टर्स देख रहे मरीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में डॉक्टर्स के विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन:SK हाॅस्पिटल में धरना, OPD में इंटर्न व रेजीडेंट डॉक्टर्स देख रहे मरीज

सीकर में डॉक्टर्स के विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन:SK हाॅस्पिटल में धरना, OPD में इंटर्न व रेजीडेंट डॉक्टर्स देख रहे मरीज

सीकर : सीकर के SK हॉस्पिटल में डॉक्टर्स का विरोध-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। RGHS में फर्जीवाड़े को लेकर सीकर के 2 डॉक्टर्स को SOG के हिरासत में लेने के बाद से डॉक्टर्स विरोध जता रहे हैं। आज डॉक्टर्स ने धरना दिया और लगातार दूसरे दिन OPD में मरीज नहीं देखे। दोनों डॉक्टर्स की रिहाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे SK हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, ARISDA, RMCT, IMA और उपचार समेत कई डॉक्टर्स यूनियन का समर्थन है।

धरने पर बैठीं डॉ. कविता चौधरी ने कहा कि डॉ. केके अग्रवाल जांच में सहयोग कर रहे थे, लेकिन उनको अपराधियों की तरह उठाया गया। जब कोरोना में सर्विस की बात आती है तो उनका सम्मान किया जाता है। लेकिन जब उनके आत्मसम्मान पर बात आती है तो उनके साथ हार्डकोर अपराधियों जैसा सलूक किया जाता है। डॉ. केके अग्रवाल और लैब संचालक डॉ. बीएल चौधरी की रिहाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

डॉ. महेंद्र बुडानिया ने कहा कि सीकर के आंदोलन में अब पूरा जिले के और फिर पूरे राजस्थान के डॉक्टर्स शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं की खामियों का हर्जाना डॉक्टर्स से वसूलना पूरी तरह गलत और असंवैधानिक है। दोनों डॉक्टर्स की रिहाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान के डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और गवर्नमेंट एकजुट हाेकर आंदोलन करेंगे।

वहीं, सीकर SK हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर्स और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स की मदद से सेवाएं दी जा रही हैं। हालांकि अन्य डॉक्टर भी OPD का बहिष्कार कर रहे हैं, मरीजों की परेशानियां देखते हुए ऑपरेशन और इंडोर सेवाएं सुचारू चल रही हैं। धरना दे रहे डॉक्टरों की मांग है कि जब तक दोनों डॉक्टर्स की रिहाई नहीं हो जाती अौर सरकार का प्रतिनिधिमंडल वार्ता नहीं करेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles