[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढान में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं-अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर बचाव की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढान में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं-अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर बचाव की दी जानकारी

ढाणी बाढान में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं-अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर बचाव की दी जानकारी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार सुनील मील ने की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को एचपीवी वैक्सीन के महत्व तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक करना था। बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्राओं ने इसमें भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी प्राप्त की।

प्रधानाचार्य एवं पीईईओ माया सांगवान ने बताया कि ढाणी बाढान पीईईओ के अधीनस्थ सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की उपस्थिति में यह जागरूकता बैठक आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुनील मील और ढाणी बाढान पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक जोशी ने छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. दीपक जोशी ने एचपीवी वैक्सीन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से किशोरियों को भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. जोशी ने अभिभावकों से अपनी बच्चियों को समय पर वैक्सीन लगवाने की अपील की और जोर देकर कहा कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।

तहसीलदार सुनील मील ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। मील ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ें और अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बालिका तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश भड़ीया, प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र चेजारा, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, अमन मील, संदीप कुमार, सुभाषचंद्र, अविनाश, एसएचएस कैलाश चंद्र, एएनएम सुशीला कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles