[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैना की जमीन मामले में चिड़ावा में सौंपा ज्ञापन:जयपुर में आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन की जमीन बेचने से पूर्व सैनिकों में आक्रोश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैना की जमीन मामले में चिड़ावा में सौंपा ज्ञापन:जयपुर में आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन की जमीन बेचने से पूर्व सैनिकों में आक्रोश

सैना की जमीन मामले में चिड़ावा में सौंपा ज्ञापन:जयपुर में आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन की जमीन बेचने से पूर्व सैनिकों में आक्रोश

चिड़ावा : जयपुर में आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) की जमीन एक निजी बिल्डर को बेचे जाने का मामला गरमा गया है। चिड़ावा में पूर्व सैनिकों ने इस संबंध में विरोध प्रदर्शन किया। सूबेदार रामनिवास थाकन के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार जांगिड़ को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रक्षा मंत्री, थल सेना अध्यक्ष और इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के नाम भेजा गया है।

पूर्व सैनिकों ने बताया कि जयपुर के अजमेर रोड पर स्थित यह जमीन विशेष रूप से सैनिकों के आवास के लिए खरीदी गई थी। अब इसे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिस पर उन्हें आपत्ति है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को तुरंत रद्द किया जाए।

पूर्व सैनिकों ने यह भी मांग की कि जमीन पर प्लाटिंग कर पूर्व सैनिकों को ही आवास आवंटित किए जाएं। इस विरोध प्रदर्शन में कैप्टन प्रेमसिंह धायल, कैप्टन प्यारेलाल मीणा, सूबेदार सुरेश राव, हवलदार राजेंद्र कुमार और सूबेदार दरियासिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles