गोठड़ा न्यू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी:परिवार इलाज के लिए गया था जयपुर, गहने-नकदी ले गए चोर
गोठड़ा न्यू कॉलोनी में सूने मकान से चोरी:परिवार इलाज के लिए गया था जयपुर, गहने-नकदी ले गए चोर
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के गोठड़ा कस्बे की न्यू कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। चोर मकान के ताले तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। मकान मालिक सुभाष टेलर अपनी पत्नी के इलाज के लिए जयपुर गए हुए थे।
सुभाष टेलर ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के उपचार के लिए जयपुर गए थे। इसके बाद वह अपने बड़े बेटे के पास उदयपुर चले गए थे। उन्होंने मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी दी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
पड़ोसियों ने दी सूचना
घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने मकान के टूटे हुए ताले और खुला दरवाजा देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। वापस लौटने पर सुभाष टेलर ने घर में रखे सामान की जांच की तो गहने और 15 हजार रुपए गायब मिले। चोर घटनास्थल पर एक स्क्रू ड्राइवर और एक हेलमेट छोड़ गए थे।
सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141061


