[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमडी गैस्ट्रोलॉजी में स्वर्ण पदक हासिल कर डॉ. आदित्य व्यास ने बढ़ाया मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमडी गैस्ट्रोलॉजी में स्वर्ण पदक हासिल कर डॉ. आदित्य व्यास ने बढ़ाया मान

एमडी गैस्ट्रोलॉजी में स्वर्ण पदक हासिल कर डॉ. आदित्य व्यास ने बढ़ाया मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में डॉ. आदित्य व्यास को एमडी गैस्ट्रोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उन्होंने झुंझुनूं सहित पूरे विप्र समाज का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर उनके पिता विनोद व्यास (निवासी लांबा, वर्तमान झुंझुनूं) का विप्र समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें साफा, माला एवं भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पवन देरवाला, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश चोमोल, युवा जिला अध्यक्ष ललित जोशी, शिक्षाविद सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

डॉ. आदित्य व्यास की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles