[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027: प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027: प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी

जनगणना-2027: प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत जिले में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण लगातार जारी है।

जिले के विभिन्न उपखंडों—चूरू, तारानगर, रतनगढ़, राजगढ़, सुजानगढ़, सरदारशहर एवं बीदासर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संबंधित कार्मिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना प्रपत्रों के सही उपयोग, एचएलओ/एचएलबी ऐप के संचालन, डेटा संकलन की प्रक्रिया, स्व-गणना प्रणाली, गोपनीयता बनाए रखने एवं डेटा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

मंगलवार को भी जिले के सभी उपखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों ने कार्मिकों को आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related Articles