[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की प्रचंड जीत पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न: ललित जोशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की प्रचंड जीत पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न: ललित जोशी

भाजपा की प्रचंड जीत पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न: ललित जोशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनूं में अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट हनुमान सिंह महला एवं लेखाकार संघ अध्यक्ष रामावतार कुमावत के नेतृत्व में किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार जोशी ने जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संघर्ष को इस सफलता का श्रेय दिया।

कार्यक्रम में प्रमोद महमिया, पवन टाइपिस्ट, सुंदरराम, सतीश कटेवा, महेश शर्मा, संत कुमार सैनी, राजेश महमिया, कृष्ण कुमार महमिया, सैयद अजीज नकवी, सुरेश कालेर, महेंद्र लोटासरा, अजीत राहड़, सनवर कुरैशी, जाहिर हुसैन, महेश कौशिक, योगेश कटारिया, आजम फारूकी पीरजी, भवानी शेखावत, योगेश चोमोल, सीए लोकेश अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles