रोहित महला गैंग के दो इनामी सदस्य गिरफ्तार:गुढागौड़जी पुलिस पर किया था हमला, सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागे थे
रोहित महला गैंग के दो इनामी सदस्य गिरफ्तार:गुढागौड़जी पुलिस पर किया था हमला, सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागे थे
गुढागौड़जी : गुढागौड़जी क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर विरेन्द्र झाझड़िया उर्फ कालू और विकास उर्फ विक्की शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना 14 मार्च को हुई थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुढ़ाबावनी के बांडियानाला क्षेत्र में रोहित महला गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने बिना नंबर की पिकअप से एक सरकारी वाहन को टक्कर मार दी।
पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास
रोहित महला अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने अपने एक पकड़े गए साथी को भी पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।
घटना में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने पहले रोहित महला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140357

