2 हजार का इनामी गिरफ्तार:कैम्पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और हमले के मामले में वांछित है आरोपी
2 हजार का इनामी गिरफ्तार:कैम्पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और हमले के मामले में वांछित है आरोपी
गुढागौड़जी : गुढागौड़जी कस्बे में कैम्पर गाड़ियों से तोड़फोड़, जानलेवा हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार उर्फ खत्री (30) निवासी लीला की ढाणी हुक्मपुरा के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस पहले ही 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया था। घटना 4 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी, जब थाना गुढागौड़जी को कस्बे में दो पक्षों के बीच वाहन टकराने और झगड़े की सूचना मिली थी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच करने पर सामने आया कि भौड़की चौराहे के पास विक्रम सिंह उर्फ सोनू राजपूत और अरविंद उर्फ सोनू उस्ताद के साथियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने जानलेवा हमला करने की नीयत से अपनी कैम्पर गाड़ियों को तेज गति से दौड़ाया और आपस में टक्कर मारी।
इस दौरान एक बिजली का खंभा टूट गया, साथ ही सड़क किनारे बनी दुकानों के चबूतरे, रेलिंग, पट्टियां और बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इसी क्रम में 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी पवन कुमार उर्फ खत्री को पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140361

