सादुलपुर में हथियार लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार:पिलानी पुलिया के पास गश्त के दौरान पकड़ा, तलवार जब्त
सादुलपुर में हथियार लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार:पिलानी पुलिया के पास गश्त के दौरान पकड़ा, तलवार जब्त
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान एक युवक को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई चूरू रोड स्थित पिलानी पुलिया के पास की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अल्ताफ पुत्र उम्मेद (28) निवासी वार्ड नंबर 13, मातामंडी, राजगढ़ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर अल्ताफ के पास से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद तलवार की लंबाई लगभग 2 फीट 10 सेंटीमीटर और चौड़ाई 3.10 सेंटीमीटर है। यह तलवार एक तरफ से धारदार और आगे से नुकीली है।
जब पुलिस ने अल्ताफ से तलवार के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने तलवार जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140365

