[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, झालमुड़ी बांटकर किया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, झालमुड़ी बांटकर किया जश्न

रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, झालमुड़ी बांटकर किया जश्न

रतनगढ़: भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में सोमवार को स्थानीय घंटाघर के पास उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का स्टाल लगाकर आमजन को वितरित की और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक विजय से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।

रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के कार्यों के बल पर लगातार अपना जनाधार मजबूत कर रही है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग गुर्जर ने इसे लोकतंत्र की मजबूती बताते हुए कहा कि जनता ने विकासोन्मुखी और पारदर्शी नीतियों पर मुहर लगाई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, गोपालकृष्ण शर्मा, शहर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, किशनलाल सैनी, मंडल मंत्री भिवराज प्रजापत, हनीफ खत्री, महावीर महर्षि, स्वरूप सिंह, दीपचंद प्रजापत, निरंजन नाई, भंवरलाल टेलर, ओमप्रकाश चौधरी, जगदीश पारीक, पृथ्वी सिंह, सलीम खान, हनुमान सिंह, प्रदीप भरतीया, जगदीश सांखोलिया, सुरेश घारू, शंभूदयाल लाटा, राजेश भावनानी, सुनील शर्मा, श्याम मेघवाल, पन्नालाल सोनी, प्रेम आत्रेय, लीलाधर जोशी, संदीप रांकावत, राजेंद्र चांदगोठिया, रामदेव चंदनिया, झूमरमल भार्गव, योगेश सारस्वत, प्रकाश चारण, महेंद्र उपाध्याय, बादल महर्षि, विनोद धानुका, राकेश रुन्थला, खाजन सिंह, अजीत महर्षि, रामोतार दायमा, शिवम सैनी, बलवीर स्वामी, महेश इंदौरिया, सोमदत्त शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles