बीदासर में जनगणना कार्य का प्रशिक्षण शुरू, 40 प्रगणकों ने लिया भाग
बीदासर में जनगणना कार्य का प्रशिक्षण शुरू, 40 प्रगणकों ने लिया भाग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : भारत की आगामी जनगणना को लेकर प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए बीदासर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी (नगरपालिका) बीदासर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बीदासर तहसील के शहरी क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदासर में किया जा रहा है। प्रथम दिन कुल 40 प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स में से 39 उपस्थित रहे, जबकि 1 अनुपस्थित रहा। इस दौरान तहसील जनगणना अधिकारी (तहसीलदार) अमरसिंह बोचला, अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद तथा राजस्व निरीक्षक पूनमचंद नाई भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक और सटीक तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139114


