करंट लगने से छत से उछलकर नाले में गिरा, मौत:दीवार बनाते समय 11KV लाइन से टच हुआ; परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजा मांगा
करंट लगने से छत से उछलकर नाले में गिरा, मौत:दीवार बनाते समय 11KV लाइन से टच हुआ; परिजनों ने 1 करोड़ मुआवजा मांगा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा युवक 11KV की लाइन की चपेट में आ गया। जोरदार धमाका हुआ और युवक छत से उछल कर नीचे गली में बने नाले में जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोगों भागे और उसे नाले से निकाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कोतवाली थाना इलाके के अणगासर रोड की सुबह 11:30 बजे की है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के पास नाले से शव को निकाला और पुलिस बुलाई। शव को BDK अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां परिजन धरने पर बैठे हैं।
1 करोड़ के मुआवजे की मांग
RLP नेता राजेंद्र फौजी ने बताया- रतन नायक (45) मिस्त्री का काम करते थे। आज करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। रतन नायक इकलौते कमाने वाले थे। इनके तीन बेटियां और 1 बेटा है। घर का गुजरा चलाना मुश्किल हो जाएगा। एक आदमी को नौकरी मिलनी चाहिए और 1 करोड़ रुपये की हमारी आर्थिक (मुआवजे की) मांग है।
फौजी ने बताया- रतन नायक आज सुबह अणगासर रोड पर एक दुकान की छत पर दीवार बना रहे थे। इसी दौरान वो दुकान के ऊपर से गुजर रहे 11 KV के बिजली तारों की चपेट में आ गए। वो करीब 16 फीट की ऊंचाई से उछल कर नीचे बने नाले में गिर गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े और उन्हें बड़ी मुश्किल से नाले से बाहर निकाला।
अब देखें मौके की तस्वीरें…


JEN और लाइनमैन को सस्पेंड करें
फौजी ने बताया- लापरवाही तो बिजली वालों की ही है। बिजली वाले किसी की सुनते ही नहीं हैं। जो दुकान का मालिक है, वो दो-तीन बार वर्बली (मौखिक) शिकायत कर चुका था JEN को। न वो आते हैं, न कोई काम करते हैं। आज जब हादसा हो गया, तब वो चेतेंगे। ऐसा कोई हादसा हो जाता है, तो झुंझुनू में कुछ समय के लिए चेतते हैं, फिर वैसा का वैसा ही प्रशासन सो जाता है।
तो आज मैं यह कहना चाहता हूँ कि ऐसे हादसे नहीं हों, इसके लिए आज ही प्रशासन जो भी वहां का JEN और लाइनमैन है, उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223477


