[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

रतनगढ़ : विधायक पूसाराम गोदारा ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

विधायक ने पीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ओपीडी काउंटर शुरू करने, जांच काउंटरों की संख्या बढ़ाने तथा चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आईसीयू को जल्द शुरू करने और मोर्चरी में डी-फ्रीज की व्यवस्था करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विधायक ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने एसपी से वार्ता कर अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विधायक गोदारा ने मोर्चरी के सामने सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सोनोग्राफी मशीन के संचालन के लिए आवश्यक कार्मिक उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार स्तर पर वार्ता कर शीघ्र नियुक्ति करवाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पीएमओ सुरेंद्र, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, मुख्तयार खान, चरण सिंह कोका, प्रदीप सैनी, कयूम गौरी, फारुख खान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles