उदयपुरवाटी में सरकारी भूमि पर अवैध खनन पर कार्रवाई:जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुरवाटी में सरकारी भूमि पर अवैध खनन पर कार्रवाई:जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को कृष्ण नगर छापोली में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से अवैध रूप से खनन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।
उदयपुरवाटी तहसीलदार जेआर कूड़ी ने बताया कि ग्रामीणों से कृष्ण नगर छापोली में सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार कूड़ी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर चिनाई पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने छापोली निवासी हरि किशन पुत्र छोटूराम यादव को सरकारी भूमि पर अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
जब्त की गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को उदयपुरवाटी पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कूड़ी, गिरदावर भागीरथ खाखील, पटवारी कजोड़मल, उमेद सिंह और चालक बाबूलाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138837


