बुहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी में पार्टी की मिली बढ़त पर जताई खुशी
बुहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी में पार्टी की मिली बढ़त पर जताई खुशी
बुहाना : बुहाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों में बढ़त मिलने पर जश्न मनाया। यह आयोजन भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में बाबा उमदासिंह महाविद्यालय, बुहाना में हुआ। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी की सफलता पर बधाई दी।
इस मौके पर बुहाना मंडल के महामंत्री राजेश राजेय, जोगेंद्र सिंह तंवर, विजय सिंह, आकाश तंवर, दिनेश कुमार शर्मा, मोहित सिंह तंवर, देवेंद्र सिंह कोच सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों में मिली जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी चुनावों में और बड़ी सफलता हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।रतन सिंह तंवर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138837


