[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागोडजी टोडी में अतिक्रमण के विरोध में व्यापारियों का सख्त रुख, बाजार बंद का ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागोडजी टोडी में अतिक्रमण के विरोध में व्यापारियों का सख्त रुख, बाजार बंद का ऐलान

गुढ़ागोडजी टोडी में अतिक्रमण के विरोध में व्यापारियों का सख्त रुख, बाजार बंद का ऐलान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह

गुढ़ागोडजी : बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष गहराता जा रहा है। इसी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया है, जिससे क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही आमजन को भी बाजार में आवाजाही के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में व्यापारियों द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर अब उन्होंने बाजार बंद कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। इस आह्वान के चलते बाजार में दुकानों के बंद रहने की संभावना है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

व्यापारी वर्ग ने स्पष्ट किया है कि जब तक अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Related Articles