[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोलाखेड़ा में विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास:लाठी-डंडे लेकर आए; तारबंदी उखाड़ने की कोशिश की, उदयपुरवाटी थाने में शिकायत दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटी

धोलाखेड़ा में विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास:लाठी-डंडे लेकर आए; तारबंदी उखाड़ने की कोशिश की, उदयपुरवाटी थाने में शिकायत दर्ज

धोलाखेड़ा में विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास:लाठी-डंडे लेकर आए; तारबंदी उखाड़ने की कोशिश की, उदयपुरवाटी थाने में शिकायत दर्ज

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर धोलाखेड़ा स्टैंड के पास एक विवादित जमीन पर आधी रात को कब्जे का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने कैंपर गाड़ी से तारबंदी उखाड़ने की कोशिश की और हथियार भी दिखाए। उदयपुरवाटी पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है।

तारबंदी उखाड़ने का प्रयास किया

धोलाखेड़ा निवासी सुग्रीव मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे इंद्रपुरा निवासी सोनू, विकास, अमर सिंह और उनके साथ आठ-दस अन्य लोग एक कैंपर गाड़ी लेकर आए। आरोपियों ने खेत की तारबंदी उखाड़ने का प्रयास किया, जिस पर उन्हें रोका गया।

सुग्रीव मेघवाल के अनुसार, रोकने पर दो लोग अलग-अलग हथियार लेकर खड़े हो गए और उन्हें जमीन खाली करने की धमकी दी। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कैंपर गाड़ी से तारबंदी उखाड़ दी और पीड़ित पक्ष को मारने का प्रयास भी किया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना से पहले शाम को एक बोलेरो गाड़ी से रेकी की गई थी।

तीन अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके

इस विवादित जमीन को लेकर पहले भी तीन अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें फिल्मी अंदाज में कब्जा करने की कोशिश, हमला करने और थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने जैसे आरोप शामिल हैं। उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि यह जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि रात में कब्जे के प्रयास की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles