21 सेंटर पर 6,483 अभ्यर्थी दे रहे हैं नीट-परीक्षा:चेकिंग के बाद मिली एंट्री; रोडवेज में फ्री सफर कर सकेंगे
21 सेंटर पर 6,483 अभ्यर्थी दे रहे हैं नीट-परीक्षा:चेकिंग के बाद मिली एंट्री; रोडवेज में फ्री सफर कर सकेंगे
झुंझुनूं : झुंझुनूं में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा नीट (यूजी) आज जिलेभर में आयोजित की जा रही है। झुंझुनूं शहर सहित नवलगढ़, मुकुंदगढ़, बिसाऊ और चिड़ावा के कुल 21 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से परीक्षा हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था, जो दोपहर 1:30 बजे तक चला।
कड़ी सुरक्षा और ड्रेस कोड की पालना
परीक्षा केंद्रों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नियमों की सख्त पालना देखी गई। अभ्यर्थियों को केवल हाफ बाजू की शर्ट, टी-शर्ट और साधारण पेंट या ट्राउजर में ही प्रवेश दिया गया। जूतों की जगह सैंडल और चप्पल पहनकर आए छात्र-छात्राओं को ही अंदर जाने की अनुमति मिली। प्रवेश द्वार पर गहन चेकिंग के साथ-साथ बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
शहर के 17 केंद्रों सहित जिले के अन्य केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों और उनके परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। भीषण गर्मी के बावजूद अभिभावक केंद्रों के बाहर पेड़ों की छांव और ठंडी जगह तलाशते नजर आए।
रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा
परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक गिरीराज स्वामी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। बिजली-पानी: कलेक्टर के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास बिजली गुल न हो, इसके लिए टीमें अलर्ट पर हैं। परीक्षार्थियों को पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की छूट दी गई है।
देखें सेंटर के बाहर की तस्वीरें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137096


