रघुनाथपुरा में पानी की खेळ में मिला अधेड़ का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग
रघुनाथपुरा में पानी की खेळ में मिला अधेड़ का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में रविवार सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव पानी की खेळ में मिला। मृतक की पहचान रघुनाथपुरा निवासी 45 वर्षीय सुनील पुत्र रामेश्वर रेप्सवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, सुनील शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह गांव के लालचंद मेघवाल श्मशान भूमि स्थित पेड़ों को पानी देने पहुंचे। उन्होंने खेळ में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के भतीजे उम्मेद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों ने बताया कि जिस खेळ में शव मिला, उसमें पानी बहुत कम था, जिससे डूबने से मौत होना संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील की हत्या कर शव को पानी में डाला गया, ताकि इसे एक दुर्घटना दिखाया जा सके। मौके पर मृतक की चप्पल पानी में मिली, जबकि शव आंशिक रूप से ही पानी में था, जिससे संदेह और बढ़ गया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। मृतक सुनील के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा और पानी का सैंपल भी लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137105


