[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में बेकाबू कार दीवार से टकराई:कार सवार की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में बेकाबू कार दीवार से टकराई:कार सवार की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

बीलवा में बेकाबू कार दीवार से टकराई:कार सवार की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बीलवा में शनिवार शाम एक कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार चालक जयवीर सिंह शेखावत (38) की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, बीलवा निवासी जयवीर सिंह शेखावत शनिवार शाम करीब पांच बजे वे बीलवा स्थित अपने फार्म हाउस पर किसी काम से जा रहा था। फार्म हाउस पहुंचने से पहले ही कार बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जयवीर सिंह को कार से बाहर निकाला और खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

एएसआई सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शव का पाॅस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles