[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पहली बार दिखे दुर्लभ कैरेकल:लेपर्ड की संख्या 15 से बढ़कर 21 हुई, खेतड़ी में 1,157 सियार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पहली बार दिखे दुर्लभ कैरेकल:लेपर्ड की संख्या 15 से बढ़कर 21 हुई, खेतड़ी में 1,157 सियार

झुंझुनूं में पहली बार दिखे दुर्लभ कैरेकल:लेपर्ड की संख्या 15 से बढ़कर 21 हुई, खेतड़ी में 1,157 सियार

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के जंगलों में पहली बार दुर्लभ कैरेकल दिखी है। उदयपुरवाटी और खेतड़ी कंजर्वेशन रिजर्व में लेपर्ड संख्या बढ़कर 21 रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल ये संख्या 15 थी।

उदयपुरवाटी और खेतड़ी में बढ़े लेपर्ड

गणना के अनुसार उदयपुरवाटी (मनसा माता क्षेत्र) में सबसे अधिक 12 लेपर्ड देखे गए, जबकि खेतड़ी क्षेत्र के जंगलों में 9 पैंथर दर्ज किए गए। इस बार वन विभाग ने गणना की रणनीति में बदलाव करते हुए इसे शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक संचालित किया। जिले की पांचों फॉरेस्ट रेंज में कुल 69 वाटर पॉइंट्स पर वन्यजीवों की निगरानी की गई। इस कार्य में 143 वनकर्मी और सुरक्षा समिति के सदस्य लगाए गए, जबकि सटीक डेटा के लिए 33 ट्रैप कैमरों (खेतड़ी में 15 और उदयपुरवाटी में 18) का उपयोग किया गया।

खेतड़ी में 8,730 वन्यजीव दर्ज, 1,157 सियार

रेंजर पवन सिंह के अनुसार खेतड़ी रेंज में कुल 8,730 वन्यजीव दर्ज किए गए हैं। यहां सियारों की संख्या सबसे अधिक 1,157 रही। इसके अलावा 2,129 नीलगाय, 1,674 काला तीतर, 251 चिंकारा, 58 जरख, 120 जंगली बिल्ली, 2,318 मोर और 261 लोमड़ी दर्ज की गई हैं।

उदयपुरवाटी में 3,753 वन्यजीव, दुर्लभ प्रजातियां भी दिखीं

उदयपुरवाटी रेंज में रेंजर धर्मवीर मील के अनुसार कुल 3,753 वन्यजीव दिखाई दिए। यहां 15 दुर्लभ ‘स्याहगोश’ (कैरेकल) और 53 भेड़ियों की मौजूदगी दर्ज की गई। इसके अलावा 831 लंगूर, 533 नीलगाय और 169 छोटे बिज्जू भी रिपोर्ट किए गए हैं।

Related Articles