झुंझुनूं में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी, शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी, शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी झुंझुनूं द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर शिक्षक भवन में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों, संघर्षों और ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की तथा हेमार्केट अफेयर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य वक्ता सीपीआई(एम) प्रदेश सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड फूलचंद बर्बर ने कहा कि मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद जो अधिकार प्राप्त किए थे, उन्हें कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने शिकागो के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए बताया कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था, जो बाद में विश्वभर के श्रमिक आंदोलनों का प्रतीक बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉमरेड सुमेर बुड़ानिया ने कहा कि शिकागो के शहीदों का संघर्ष आज भी श्रमिकों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने वर्तमान समय में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
संगोष्ठी को भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ जानू, किसान सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल महला, जिला महासचिव मदन यादव, सीपीआई(एम) जिला सचिव मंडल सदस्य बिलाल कुरैशी, नवलगढ़ तहसील सचिव धन्ना राम सैनी एवं किसान नेता सुरेश महला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीपीआई(एम) जिला सचिव कॉमरेड राजेश बिजारनिया ने किया।
इस अवसर पर नौजवान सभा के जिला सचिव योगेश कटारिया, एसएफआई प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश धायल, किसान सभा के मलसीसर तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा, तहसील सचिव सुरेश पूनिया, अरविंद गढ़वाल, शाहिद चैनपुरा, प्रमोद स्वामी, नरेंद्र पायल, सोयब खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134633


