देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : कस्बे की किसान कॉलोनी में अध्यापक ताराचंद कांटीवाल के निवास पर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के सानिध्य में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध के अनुयायी भंते विनयपाल (बौद्ध विहार जय पहाड़ी) तथा गांवड़ी गणेश्वर धाम नीमकाथाना के महंत किशननाथ महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह सौंथली ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर भंते विनयपाल ने बुद्ध के उपदेश शांति, अहिंसा, करुणा और समानता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने पंचशील सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और अशांति को समाप्त करने के लिए बुद्ध के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में सुरेश कुलौद जत्था द्वारा बुद्ध एवं अंबेडकर से संबंधित भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान संजय कांटीवाल, पंकज खाजपुरिया, विजेंद्र भीमप्रेमी, महेंद्र सौथली, शिव कुमार मोर्या, रवींद्र माली, एडवोकेट ओमप्रकाश सेवदा, सूर्यप्रकाश तंवर, सुमेर सिंह, चौथमल सौंकरिया, हरलाल बड़वानी, जयदेव बड़वानी, चरणजीत छापोली, वेदपाल, सुरज्ञान मीणा, गोविंद चिराना, सुरेश बामलास, रामस्वरूप खिरोड़, संजय खिरोड़ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us