जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रथम सत्र प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रथम सत्र प्रशिक्षण संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जनगणना–2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सुव्यवस्थित, सटीक एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में आयोजित किए जा रहे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रथम सत्र प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुए। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों द्वारा जिले के 11 प्रमुख केंद्रों पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मकानों की सही नंबरिंग, आवासीय स्थिति का निर्धारण, डेटा संकलन की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की गहन जानकारी दी गई। साथ ही डेटा की गुणवत्ता, त्रुटिरहित प्रविष्टि एवं गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण सोमवार, 04 मई से बुधवार, 06 मई तक जिले के 11 प्रमुख केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134633


