सीकर में शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन, ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती का विरोध
ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती वापस लेने सहित कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा शिक्षक बोले मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ ने शहर के ढाका भवन से आक्रोश रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर को अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया ने बताया कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती का निर्णय राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जून माह में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, ऐसे में विद्यालयों में पर्याप्त पेयजल, छाया और ठंडक की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अवकाश में कटौती से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा। यदि शिक्षकों को पर्याप्त विश्राम और अनुकूल माहौल नहीं मिलेगा तो वे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा नहीं दे पाएंगे।
ज्ञापन में संघ ने अन्य प्रमुख मांगें भी रखीं, जिनमें विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था, नियमित सफाई कर्मियों की नियुक्ति, लंबित मिड-डे मील (एमडीएम) और ट्रांसपोर्ट वाउचर भुगतान, स्थानांतरण नीति लागू करना तथा डीपीसी प्रक्रिया पूरी करना शामिल है।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134754


