रींगस उप जिला अस्पताल का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
रींगस उप जिला अस्पताल का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एन. धौलपुरिया ने रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सीय संसाधनों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. धौलपुरिया ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बढ़ती गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर बनाए गए विशेष वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में दवाइयों, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही चिकित्सा कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र निठारवाल ने संयुक्त निदेशक को अस्पताल की सेवाओं, स्टाफ व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। संयुक्त निदेशक ने आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश देते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134766


