वाल्मीकि समाज का एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:एक ठेकेदार के पास 60 वार्डों का ठेका होने पर नाराजगी, सफाई ठेके को 12 जोन में बांटने की मांग
वाल्मीकि समाज का एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:एक ठेकेदार के पास 60 वार्डों का ठेका होने पर नाराजगी, सफाई ठेके को 12 जोन में बांटने की मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में गुरुवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर की सफाई व्यवस्था को 12 जोन में विभाजित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग गणेश मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे और नारेबाजी कर अपनी मांगों को उठाया।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन में ठेके पर कार्यरत सफाईकर्मियों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में करने की मांग भी शामिल की गई, ताकि मजदूरों को समय पर और पारदर्शी भुगतान मिल सके।
नगर परिषद आयुक्त को भी दिया ज्ञापन
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक को भी ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने सफाई व्यवस्था में बदलाव और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस दौरान गंगाधर लाखन ने कहा कि शहर के 60 वार्डों की सफाई का ठेका एक ही ठेकेदार के पास होने के कारण मनमानी की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और सफाईकर्मियों के शोषण की आशंका भी बनी रहती है।
पुरानी निविदा रद्द कर नई प्रक्रिया की मांग
वाल्मीकि समाज ने पूर्व में जारी निविदा को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि सफाई कार्यों के ठेकों में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समाज का कहना है कि सफाई कार्य से जुड़े अनुभवी लोगों को अवसर मिलने से व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश सुंगत, निखिल आर्य, दिलीप धवल, दीनदयाल सियोता, गौरीशंकर, प्रेमराज सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132820


