चूरू में खुली विकास की पोल, कब तक बजाओगे झूठ का ढोल…?
जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अधिकारी कर रहे खुला भ्रष्टाचार तरस आता है चूरू के विकास पर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर विकास की पोल खुल चुकी है। पता नहीं नेता और अधिकारी कब तक विकास का झूठा ढोल बजाएंगे। जनता जाए भाड़ में, यहां तो जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अधिकारी खुला भ्रष्टाचार करके मालामाल हो रहे हैं। जनता इनके कर्मों को रो रही है, और कर भी क्या सकती है। मिली जानकारी के अनुसार धर्म स्तूप से बिसाऊ की ओर जानी वाली मुख्य सड़क पर ऊंटवालिया हाऊस से लेकर निर्माणाधीन पुल तक भारी मात्रा में गंदा पानी एकत्रित हो गया है।
इससे लोगों का यहां से गुजरना भी मुश्किल काम हो गया है। यहां दुर्गन्ध के कारण लोगों का बुरा हाल है। यहां सड़क पर गंदे पानी के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बाहर से आने वाले लोग आश्चर्य से कहते हैं कि ये है क्या चूरू और इसका विकास, तरस आता है, इस चूरू पर और इसके विकास पर। लगता है अधिकारियों को बाँवड़ी पकड़ के यहां लाना होगा।
यहां टैंकर के साथ नगर परिषद के अधिकारी भी कोरा तेल पी रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद की तो पहले ही बीसी डूबी हुई है, अब जिला प्रशासन भी डुबकी लगाने लगा है। जन प्रतिनिधि किसी ओर ही उधेड़बुन में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की समस्या और परेशानी से कोई मतलब नहीं है। इस कारण अधिकारी भी दोनों हाथों से सरकार को राजस्व का चुना लगा रहे हैं। कुल मिलाकर यहां नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132848


