[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट पर बयान को लेकर चूरू में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सचिन पायलट पर बयान को लेकर चूरू में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग

सचिन पायलट पर बयान को लेकर चूरू में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर सचिन पायलट के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान पर आपत्ति जताई और माफी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पायलट देश के लोकप्रिय नेता हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए वक्ताओं ने इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया और कहा कि इस तरह के बयान राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं।

इस दौरान सुरेश शर्मा, मुशी खान चांदखानी, अमर सिंह दनेवा, हरफूल भाबू, सतवीर बेनीवाल, मोहन ट्रेलर, कालूराम महर्षि, सलीम गौरी, मोहम्मद मुस्लिम लुहार, मुमताज लुहार, महबूब खान नसवान, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल लियाकत खान मोयल, इदु खान फतेहखानी, खुशी मोहम्मद, शाकिर चौहान, मोहम्मद खालिद भाटी, अयूब खान मलवान, शिक्षाविद अरुण शर्मा, मनोज महनसरिया (एडवोकेट), शिवम सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles