छापर में लाखों खर्च के बाद भी जलभराव से राहत नहीं, पहली बारिश में खुली ड्रेनेज की पोल
नगरपालिका पर उठे सवाल, स्थायी समाधान के बजाय फिर जेनरेटर से पानी निकासी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के छापर कस्बे में अस्पताल के पास लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान अब भी अधूरा नजर आ रहा है। नगरपालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर नाला निर्माण का कार्य करवाया गया, लेकिन हाल ही में हुई हल्की बारिश में ही व्यवस्था की पोल खुल गई।
बारिश के बाद सड़कों पर फिर पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि नगरपालिका को एक बार फिर जेनरेटर लगाकर पानी निकासी करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंडर जारी होने के बाद उम्मीद थी कि समस्या का स्थायी समाधान होगा, लेकिन निर्माण कार्य में खामियों के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम पर्याप्त नहीं है, जो अब सही साबित होती दिख रही है।
गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल
मामले को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसके चलते सरकारी धन खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए।
स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि छापर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए समुचित मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इसमें आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, वर्षा जल संचयन और नियमित सफाई व्यवस्था को शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में इस समस्या से निजात मिल सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हर बारिश में यही स्थिति बनी रहेगी और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130432

